Tuesday, April 30, 2013

# Gold Key:Vol.2

The second awaited volume of Hermes Press consisting of the remaining Nine comic books published by Western Publishing during 1962-66 under the banner Gold key is out now which thus conclude the restoration of the 17 classic Lee Falk's Phantom stories which were redrawn by Bill Lignante and written by Bill Harris and Lignante himself.



     






















Continue Reading »

Sunday, March 10, 2013

# अंक 339 -"विद्रोही दानव" - "हज्ज की प्रेम कहानी"



सर्वप्रथम तो आप सभी पाठकों को कॉमिक वर्ल्ड की तरफ से 'महाशिवरात्रि' पर्व की बहुत बहुत बधाई ! और इस महापर्व को मनाने कॉमिक वर्ल्ड पर पधारें हैं दो महानायक ! एक तो है महाबली वेताल और दूसरा है जो  चट्टानों को चूर चूर कर दे , स्वाभाव से बिलकुल शांत, पर अगर बिगड़ जाये तो प्रलय ला दे , तब इसे इसके सिवा कोई दूसरा नहीं रोक सकता ! क्या आप  अब भी नहीं समझे  की यह कौन है  ? अरे भाई ऐसा सीधा साधा मगर ब्रहमास्त्र से भी ज्यादा विनाशक इसके सिवा दूसरा कोई और हो ही नहीं सकता ! अब तो इसका नाम ही कानों में घन्टों के माफिक बजने लगा है
                                                              हज्ज हज्ज हज्ज
वेताल की जिस भी कहानी में  हज्ज आया , मानो जलजला ही आ गया ! मैं तो जब भी हज्ज की कहानी पढ़ता हूँ तो मुझे यह कभी भी महसूस ही नहीं हुआ की मैं कोई वेताल कथा पढ़ रहा हूँ क्योंकि हज्ज की हर कहानी में वेताल की भूमिका एक 'सहायक' की भूमिका से ज्यादा नहीं होती ! शुरू से लेकर अंत तक बस हज्ज ही हज्ज ! हर कहानी में वेताल की शख्सियत हज्ज की पहाड़नुमा शख्सियत से टकराकर हज्ज के साए के आस पास ही सिमट कर रह जाती है So  Ladies & Gentlemen,once again Eighth Wonder of the World, 

                                                               Hzz
                                                              Is Back
                                                              In & As

   Beast Unleashed in a dynamic, thrilling & explosive Love Story

Continue Reading »

Wednesday, March 6, 2013

# Amitabh's Coolie Accident


दोस्तों,आज मैं आपसे उस घटना की चर्चा करने जा रहा हूँ जो कई वर्षों से मेरे ज़ेहन में खदबदा रही थी और जिसके पीछे की सच्चाई मैं हमेशा से ही जानने का इच्छुक रहा था । ....और वह घटना है तक़रीबन आज से तीस साल पहले 24 जुलाई 1982 के दिन फ़िल्म 'कुली' के सेट पर घटित हुई अमिताभ के साथ दुर्घटना जिसने अमिताभ को मौत के मुंह में पहुंचा दिया था जहाँ से उनका वापस आना किसी चमत्कार से कम नहीं था ।

फ़िल्म 'कुली' एक उस दृश्य की शूटिंग चल रही थी जिसमे गोगा कपूर एवं पुनीत इस्सर कुलियों का चिट फंड का पैसा समेट कर भाग रहे हैं और नीलू फुले दूसरे कुलियों के साथ आकर उन्हें रोकता है । लड़ाई शुरू हो जाती है और जब पुनीत इस्सर नीलू फुले का दूसरा हाथ भी काट देने को तत्पर होता है तभी अमिताभ की एंट्री होती है एवं अमिताभ और पुनीत के बीच वन टू वन फाइट शुरू हो जाती है । अमिताभ पुनीत को 4-5 मुक्के जड़ते हैं उसके बाद पुनीत अमिताभ को पकड़कर खंबे से टिकाकर उनके पेट में बायीं तरफ़ एक मुक्का जड़ता है और उन्हें खींच कर फिर मुंह पर एक मुक्का जड़ता है जिसके बाद अमिताभ पास पड़ी एक मेज़ पर कलाबाज़ी खाकर फ़र्श पर गिर जाते है ।
























Continue Reading »

Monday, February 25, 2013

TARZAN GIFT ALBUM - 3 IN 1

Tarzan Gift Album

This album was published by Kiran Publications. It includes 3 fabulous stories (2 Tarzan stories and 1  bonus Korak story) in big size 50 pages format. This Gift Album is a real gift for every Tarzan/Korak lover all over the world.

























Continue Reading »

Monday, February 11, 2013

अंक #292 - बहादुर और चुड़ैल की चुनौती





(Friends this post is authored by Vishal bhai for which lots and lots of thanks to him) 


























हिंदी इंद्रजाल कॉमिक्स  के चाहने वालों को मेरा यानि की 'विशाल' का सलाम ! दोस्तों इस बार मैं ले कर आया हूँ बहादुर की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान , इंद्रजाल का अंक # 292  (The Challenge of Witch) यानि की


      "बहादुर और चुड़ैल की चुनौती"

चेतावनी : कमजोर दिल वाले इस पोस्ट को मत पड़ें और रात के वक्त तो हर्गिज  नहीं !!



Continue Reading »

Monday, February 4, 2013

# 6th Anniversary Post

Friends today is 6th anniversary of the this blog which was created in 2007 to cherish and revive the love for comics and specially Indrajal comics which later on diverted towards multiple fields such as writing about movies,reviewing novels/films and discussion over magazines and comics in general.
I was thinking of to post something befitting to the occasion but it couldn't happened due to some unavoidable adverse and compelling conditions because of which i am away from my work place and away from net also due to which at the moment i am unable to post something of the likes of which was being expected from comic world.
Hence for the sake of continuation the tradition of anniversary post this time i am able to post a comic only which is contributed by Vishal bhai for which tons of thanks to him,and also i promise to post something big and befitting once i am at peace and in situation to do so.
Continue Reading »

Monday, January 7, 2013

# Mohammad Rafi

31 जुलाई 1980 के दोपहर के करीब 12 बजे का समय रहा होगा जब मशहूर और मारूफ़ गुलुकार मो रफ़ी अपने घर पर आराम कर रहे थे तभी उन्हें पेट और सीने में भारीपन सा महसूस हुआ जो उन्हें बदहज़मी की वजह से होता लगा और जिसके चलते उन्होंने घरेलु नौकर से सोडा मिंट की गोली मंगवा कर खा ली जिसके कुछ देर बाद उन्हें आराम महसूस हुआ और वे आराम करने लगे । 
लेकिन 4 बजे के आसपास उन्हें फिर दर्द महसूस हुआ और इस बार शिद्दत के साथ,उन्होंने फ़ौरन घर में मौजूद अपनी बीवी को बुलाया जो उनकी उखड़ती साँसे और नीले पड़ते होंठों को देख घबरा गयी । फ़ौरन नज़दीकी डॉक्टर को बुलवाया गया जिसने उनकी जांच करने के बाद उन्हें नेशनल हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी और रफ़ी साहब को उनकी कार में नेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया ।  

नेशनल हॉस्पिटल की लिफ्ट ख़राब थी और ईसीजी रूम ऊपर था लिहाज़ा रफ़ी साहब खुद सीढ़ियाँ चढ़ कर ऊपर गए जहाँ लम्बी जांच के बाद पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें फ़ौरन मुंबई हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी गयी क्योंकि नेशनल हॉस्पिटल में दिल के दौरे के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी । लिहाज़ा मुंबई हॉस्पिटल के इंचार्ज से बात कर रफ़ी साहब शाम के 7 तक बजे वहाँ पहुँचे जहाँ उनका मुक़म्मल इलाज शुरू हुआ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि दौरा पड़ने के बाद से बेहद कीमती समय हॉस्पिटल के चक्कर काटने में जाया हो चुका था । बीच में रफ़ी साहब की तबियत कुछ संभली और उन्होंने अपने साथ मौजूद घर वालों से बात भी की लेकिन फिर जो तबियत बिगड़ी तो सम्भली नहीं और यह अज़ीमतरीन फ़नकार रात 10 बजकर 25 मिनट पर अपने करोड़ों चाहने वालों को छोड़कर इस फ़ानी दुनिया से चला गया । 




Continue Reading »

Thursday, December 6, 2012

# Andha Yuddh

दोस्तों,फ़र्ज़ कीजिये एक ऐसी कहानी का जिसमे एक आतंकवादी किसी राज्य के मुख्यमंत्री का क़त्ल कर एक घर में घुस जाता है जिसमे अपनी माज़ूर और दूसरों पर बोझ बन चुकी ज़िन्दगी से निराश मौत की कामना करती पैरो से अपाहिज एक लड़की मौजूद होती है । आतंकवादी उस बेबस और ज़िन्दगी से मायूस लड़की को बंधक बना लेता है । पुलिस मकान को चारों तरफ़ से घेरे खड़ी है ।  आतंकवादी के बच निकलने के एकलौता सहारा वह अपाहिज लड़की है जो पहले से ही अपने ज़िन्दगी से बेज़ार है और दिन-रात मौत की कामना करती रहती है ।  आतंकवादी लड़की की जान लेने की धमकी देकर पुलिस को धमकाए रखता है और एक जाँबाज़ और कर्मठ इंस्पेक्टर सीमित संसाधनों के बावजूद उस खूँखार आतंकवादी को पकड़ने की तमाम जुगतें लगाता बैठता है । अपनी ज़िन्दगी से परेशान विकलांग लड़की आतंकवादी से उसके मक़सद ,दहशतगर्दी और दूसरों की जान लेने के उसके कृत्यों की सार्थकता के बाबत पूछती है जिसके जवाबों से उस आतंकवादी की मनोस्थिति की कैफ़ियत से वाकफियत होती है ।  जितना अरसा वह आतंकवादी और लड़की साथ गुज़ारने पर मजबूर होते हैं उसमे एक दहशतगर्द की मानसिकता के कड़वे लेकिन रोचक पहलु उजागर होते हैं ।

दोस्तों,आज हम एक ऐसी फ़िल्म के बारे में बात करेंगे जिसमे यह विषय बड़ी संजीदगी और संवेदनशीलता के साथ हैंडल किया जाता है और इस फ़िल्म का नाम है 'अँधा युद्ध'





Continue Reading »

Saturday, December 1, 2012

# Review of The Phantom:The Complete Sundays Vol.1

The long awaited publication from Hermes press 'The Phantom:The Complete Sundays:Volume One 1939-1942' has been released.This volume is first in the ambitious series of publication of all Sunday Strips in a magnanimous format by Hermes Press.
The Hermes Press publication has already been publishing Phantom Daily Strips in B/W format but in color this volume is first in its series.


  

Continue Reading »

Friday, November 16, 2012

# Waqt

"मौत से भला किसकी रिश्तेदारी है,
आज हमारी तो कल तुम्हारी बारी है"

दोस्तों,इसी फ़लसफ़े को सच करते हुए इस साल फिल्मी दुनिया की कई मशहूर हस्तियाँ हमसे बिछड़ गयी जिनकी भौतिक उपस्थिति भले ही हमारे बीच में न हो लेकिन जिनका नाम अपने काम की वजह से हमेशा हम सब के दिलों में जिंदा रहेगा ।

ऐसी ही एक वट वृक्ष सरीखी हस्ती थी मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा साहब(1932-2012) की जो अक्टूबर माह में हम सब से बिछड़ गए लेकिन जिनका नाम हिंदी फिल्मी दुनिया में हमेशा यश पाता रहेगा ।
इस सपनों के सौदागर सरीखे निर्देशक को जिसकी फ़िल्मों ने हमें मनोरंजन से परिपूर्ण अनगिनत लम्हे दिए हैं उसे आज हम उसकी एक फ़िल्म पर तब्सिरा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे ।

यश चोपड़ा यानी यश राज चोपड़ा मशहूर निर्माता-निर्देशक बी.आर.चोपड़ा के छोटे भाई थे जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत आई एस जौहर के सह-निर्देशक के रूप में की जिसके बाद यह अपने बड़े भाई के साथ फ़िल्म प्रोडक्शन में जुड़ गए और जिन्होंने स्वतंत्र रूप से इन्हें अपनी फ़िल्म 'धूल का फूल' का निर्देशन सौंपा ।  'धूल का फूल' की क़ामयाबी के बाद इन्होने अपने भाई के बैनर के लिए 'धर्मपुत्र','वक़्त','आदमी और इंसान और 'इत्तेफ़ाक' जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया जिनमे से 'वक़्त' और 'इत्तेफ़ाक' ने सफ़लता के झंडे गाड़े जबकि 'धर्मपुत्र' और 'आदमी और इन्सान' ने औसत सफ़लता प्राप्त की ।
आज की इस महफ़िल में हम बात करेंगे फ़िल्म 'वक़्त'(1965) के बाबत जिसकी चटख,चमक और रंग आज लगभग आधी सदी गुज़र जाने के बाद भी फीके नहीं पड़े हैं ।




Continue Reading »

Related Posts with Thumbnails

Contributors

Navdeep
Srinivas
Frank
Achala
Venkit